Be a Part of This Sacred Journey

Mail: baglamukhimandir@gmail.com

Call : +91 9340918335

About Us

ऐतिहासिक राजराजेश्वरी बगलामुखी मंदिर के निर्माण में आपके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

 राजराजेश्वरी बगलामुखी मंदिर का निर्माण भक्तों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। यह किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी से प्रेरित एक पवित्र पहल है। इस मंदिर का उद्देश्य केवल पूजा स्थल बनाना नहीं है, बल्कि भक्ति, सेवा और एकता का प्रतीक एक भव्य तीर्थ स्थल बनाना है। आप भी इस नेक काम में अपना योगदान दे सकते हैं और इस महान मिशन का हिस्सा बन सकते हैं।

राजराजेश्मंवरी बगलामुखी मंदिर बनाने का भव्य सुभारम्भ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में , टीवी टावर रोड, प्राची विहार कॉलोनी के पास, किया जा रहा है |  ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष मिश्रा जी के मार्गदर्शन और देखरेख  से यह कार्य संपन्न होगा | मंदिर कुल ३०५२ वर्ग फिट में बनाएगी जायेगी | जिसका प्रारंभिक मॉडल तैयार किया जा चूका हैं . बहुत ही जल्द भूमि पूजन और अन्य गतिविधियों की जानकारी आपको इसी वेबसाइट के माध्यम से मिलती रहेंगी हम अपने कार्य का विडियो और फोटो आपसे साझा करतें रहेंगे |

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट में दिए गए नंबर में कॉल कर सकतें हैं यह नंबर आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी |

माँ बगलामुखी की उत्पत्ति की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार सृष्टि में प्रलय जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। चारों ओर भीषण आंधी-तूफान चल रहा था, जिससे संपूर्ण सृष्टि विनाश की ओर बढ़ रही थी। सभी देवता इस संकट से परेशान होकर भगवान विष्णु की शरण में गए।

भगवान विष्णु ने ध्यान करके जाना कि इस संकट को टालने के लिए उन्हें एक दिव्य शक्ति का आह्वान करना होगा। वे सौराष्ट्र प्रदेश के हरिद्रा सरोवर (हल्दी के जल से बना सरोवर) में पहुंचे और वहां कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर माँ बगलामुखी प्रकट हुईं। उन्होंने अपनी अलौकिक शक्ति से इस महाविनाशकारी तूफान को शांत कर दिया और देवताओं को संकट से बचाया।

माँ बगलामुखी के इस चमत्कार के कारण उन्हें “स्तम्भन शक्ति” वाली देवी के रूप में पूजा जाने लगा।